त्रिकोण सोसाइटी निदेशक एवं भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा ने महिला सशक्तिकरण और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

0
Screenshot_20260823_175215_Gallery

देहरादून,

 

 देहरादून में त्रिकोण सोसाइटी की ओर से मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अंबीवाला, प्रेम नगर स्थित शारदा वेडिंग प्वाइंट में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देने के साथ ही समाज में उनके योगदान को प्रोत्साहित करना रहा।

समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान त्रिकोण सोसाइटी की निदेशक और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर आगे बढ़ रही हैं और समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सामाजिक, पारिवारिक और सार्वजनिक जीवन में योगदान को लेकर भी चर्चा की गई। आयोजकों का कहना है कि ऐसे सम्मान समारोह महिलाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का काम करते हैं। मातृशक्ति सम्मान समारोह के जरिए समाज में महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और उनके योगदान को पहचान देने का संदेश दिया गया। आयोजन में मौजूद महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की उपलब्धियों को मंच देकर सम्मानित करना उन्हें आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा देता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed