एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन पर नैनीताल पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, 36 लाख कीमत की 121 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबीः नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ जारी
लगभग 36 लाख कीमत की 121 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
एसएसपी नैनीताल के कुशल निर्देशन में माह नवंबर से अब तक 55 नशे के तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 44 अभियोग दर्ज किए गए हैं। जिसमें 7.96 किलो चरस, 768.32 ग्राम स्मैक, 83 किलो गांजा, और 180 नशे की गोलियां, 24 कैप्सूल तथा 993 नशीले इंजेक्शन की गई है बरामदगी
मा० मुख्यमंत्री के ‘ड्रग फ्री देवभूमि मिशन’ को धरातल पर उतारते हुए *एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी०* के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी है। एक बड़ी कार्रवाई में बनभूलपुरा पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचा है।
प्रमुख कार्रवाई:- बनभूलपुरा क्षेत्र से 121 ग्राम स्मैक बरामद*
दिनांक 22 फरवरी 2026 को मनोज कुमार कत्याल पलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण एवं *श्री दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा* के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान गौला बाईपास रोड के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 121 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
अभियुक्त का विवरणः* मोह० उमेर (उम्र 24 वर्ष), निवासी अजीज गली, थाना बहेड़ी जिला बरेली (वर्तमान निवासी टांडा, शेखपुरा)।
कानूनी कार्रवाई :- अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में FIR No. 31/26 (धारा 8/21 NDPS Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
सराहनीय पुलिस टीम :- इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम में निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे:
*1.* उ0नि0 मनोज यादव (कोतवाली बनभूलपुरा)
*2.* कानि० दिलशाद अहमद (कोतवाली बनभूलपुरा)
*3.* कानि० भूपेन्द्र जेष्ठा (SOG)
*4.* कानि० संतोष बिष्ट (SOG)
📍*अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस का प्रहार*
जिले में नशे के खिलाफ चल रहे इस महाभियान के तहत कल दो अन्य बड़ी सफलताएं भी मिलीं :-
▫️रामनगर :-
एक तस्कर को 9.84 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
लालकुआं :-
दो अभियुक्तों को 7.68 ग्राम स्मैक के साथ सलाखों के पीछे भेजा गया।
एसएसपी का संदेशः “नशे का कारोबार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारा लक्ष्य नैनीताल को पूरी तरह से नशामुक्त बनाना है।”
नोट:– पुलिस टीम को एसएसपी नैनीताल द्वारा 2000 रु से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
