सीएम धामी ने महिलाओं को तिलू रौतेला पुरुष्कार से किया सम्मानित, विभिन्न कार्य क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं का बढ़ाया मान।

8 अगस्त को हर साल वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा प्रदेश का नाम रोशन करने और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार के साथ बेहतर काम करने वाली आंगनवाडी कार्यकत्रियों को भी सम्मानित किया जाता है,हर जिले से एक महिला को जहां तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है, तो वही तो बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाता है,34 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस बार जहां सम्मानित किया गया है,तो वही मानसी जोशी समेत कई महिला खिलाड़ियों को भी तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया है, जबकि इस बार बढ़ी हुई राशि यानी कि 51000 का पुरस्कार भी प्रशस्ति पत्र के साथ महिलाओं को मिला है।