विकलांगता पेंशन के नए नियमों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा, लगाए ये आरोप।

0
Screenshot_20231007_153228_Gallery

 

सरकार ने देश के सैनिकों के लिए विकलांगता पेंशन के लिए नए नियम लागू किए हैं। यह पिछले महीने लागू किया गया था। हालांकि पूर्व सैनिक और विपक्षी दल कांग्रेस इन नए पेंशन नियमों का विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के पूर्व सैनिक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कर्नल रोहित चौधरी ने विकलांगता पेंशन के नए नियमों को सीमा पर खड़े सैनिकों के मान-सम्मान पर सर्जिकल स्ट्राइक करार दिया है। कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि सेना में डिसेबिलिटी पेंशन के दो हिस्से होते थे। एक सर्विस एलीमेंट और दूसरा डिसेबिलिटी एलीमेंट। जो सैनिक सेवा के बाद स्वस्थ वापस आते थे, उन्हें सर्विस एलीमेंट मिलता था। जिन्हें सेवा के दौरान किसी तरह की डिसेबिलिटी हो जाती थी, उन्हें डिसेबिलिटी एलीमेंट मिलता था। इन दोनों को मिलाकर डिसेबिलिटी पेंशन बनती थी। अब इस पॉलिसी के जरिए डिसेबिलिटी एलीमेंट को खत्म कर दिया गया है। इसका नाम बदलकर इम्पेयरमेंट रिलीफ रख दिया गया है। अब ये पेंशन न रहकर एक्स ग्रेसिया अमाउंट होगा। यह पूरी तरह से सेना के कामकाज के खिलाफ है। वहीं कर्नल रोहित चौधरी ने भाजपा सरकार पर सेना को कमज़ोर करने का आरोप भी लगाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed