उत्तराखंड में 20 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच शुरू होगी कांग्रेस की पदयात्रा, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत बड़े नेता लेंगे प्रतिभाग।

0

 

20 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच कांग्रेस पूरे प्रदेश में पदयात्रा की शुरुआत कर सकती है, सोमवार को कांग्रेस प्रदेश ऑफिस में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक और पूर्व विधायकों की बड़ी बैठक हुई, बैठक में तय हुआ कि जल्द पदयात्रा का पूरा प्रोग्राम जारी किया जाएगा, जिसमें 10 दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता भी शामिल होंगे, इस पदयात्रा में कांग्रेस का टारगेट 60 दिनों में 45 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने का है, यात्रा पहाड़ी जिले से शुरू होगी या मैदानी जिले से, अभी ये भी तय होना बाकी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मारा ने कहा भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज भी जल्द होगा, ऐसे उत्तराखंड में होने वाली पदयात्रा के लिए, भारत जोड़ो यात्रा की टाइमिंग भी देखी जाएगी, यात्रा का टारगेट लोकसभा चुनाव 2024 में पांचों सीटों पर जीत हासिल करना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed