उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा तीसरे दिन भी अधिशासी अभियंता के 40 रिक्त पदों पर पदोन्नति ना किये जाने एवं अन्य लंबित मांगों के निस्तारण न होने के चलते यूपीसीएल मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया 

0
IMG-20260211-WA0052

 

तीसरे दिन भी जारी रहा उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन का चरणबद्ध आंदोलन

 

 उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा अपने चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे दिन भी विरोध सभा आयोजित कर अधिशासी अभियंता के 40 रिक्त पदों पर पदोन्नति ना किये जाने एवं अन्य लंबित मांगों के निस्तारण न होने के चलते यूपीसीएल मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शित किया गया। 

 

आज की विरोध सभा की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता इ० विकास गुप्ता द्वारा की गई। 

 

सभा में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा की अधिशासी अभियंता के पदों पर पदोन्नति व अन्य मांगों का निराकरण नहीं किया जाता, तो आंदोलन को और उग्र किया जाए व मांगों का निराकरण न होने तक आंदोलन चलाया जाए । 

 

विरोध सभा के माध्यम से वक्ताओं ने कहा कि अधिशासी अभियंता के 93 स्वीकृत पदों में से 40 पद से ज्यादा रिक्त चल हैं, जिसके चलते कई अभियंताओं को दोहरा कार्यभार देखना पड़ रहा है जो कि निगम व राज्य हित में नहीं है साथ ही राज्य की सम्मानित जनता को अभियंताओं की कमी के कारण सभी सुविधाएं व लाभ नहीं मिल पाने में आ रही कठिनाई से इंकार नहीं किया जा सकता। 

 

एसोसिएशन द्वारा यूपीसीएल प्रबंधन को आज पत्र प्रेषित किया जिसमे कहा कि विगत समय से अनुरोध के पश्चात पदोन्नति की कार्यवाही नहीं की गई है, एवं एसोसिएशन द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चल रहे आंदोलन कार्यक्रम को यथावत रखा जाएगा। 

 

आज आयोजित विरोध सभा में एसोशिएशन के अध्यक्ष इ० युद्धवीर तोमर, महासचिव इ० राहुल चानना, मुख्य अभियंता इ० जसवंत सिंह, इ० मोहित जोशी, इ० एन एस बिष्ट, अधीक्षण अभियंता इ० नवीन मिश्रा, इ०अनिल धीमान, इ० विवेक राजपूत ,इ० मोहित डबराल ,इ० विनोद पांडे एवं अन्य सदस्य विपिन कुमार, विकास भारती ,गुलशन बुलानी ,मुकेश कुमार, सुभाष कुमार ,सौरभ पांडे, हिमांशु बडोनी, श्वेता पूर्णिया , मीनाक्षी खन्ना , कल्पना, नीति, अनुज, आशीष इत्यादि के अनेक अभियंता मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Workshop Box Message – Addons for WPBakery Page Builder WordPress Plugin Boxcar – Automotive & Car Dealer WordPress Theme Boxernia – Boxing School & Martial Arts Elementor Template Kit BoxOffice – Ticket, Concert & Event WordPress Theme BoxShop – Responsive WooCommerce WordPress Theme Bradco – Business Elementor Template Kit Braga – Fashion Theme for WooCommerce WordPress BrainBizz – Finance & Business WordPress Theme Braise – Recipe & Food Blog WordPress Theme Branchy WP – Elementor Multi-purpose WooCommerce Responsive Theme