हल्द्वानी मैदान की शुद्धिकरण मामले मे दोषिये के ख़िलाफ़ कोतवाली नेहरू कॉलोनी में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र रंघार ने तहरीर दी।
हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल के ‘शुद्धिकरण’ के शर्मनाक प्रकरण के दोषियों के खिलाफ सख्त करवाई करने हेतु आज कोतवाली नेहरू कॉलोनी में कांग्रेस प्रदेश महामन्त्री सुरेन्द्र रंघार ने तहरीर दी और मुकदमा दर्ज करने की मांग की, साथ ही मुक़दमा दर्ज ना करने पर इसके विरोध में विरोध प्रदर्शन की भी बात कही। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण तिवारी ,अरविंद शर्मा ,पूरण सिंह पाल , मोनू , गौरव कश्यप,वीरू ,मुकेश ओर युवा साथी मौजूद रहे।
