18 धर्मपुर में महिला संवाद, 2027 चुनाव के लिए सुरेंद्र रंगार को समर्थन का दावा।
धर्मपुर में महिला संवाद, 2027 के लिए समर्थन का दावा
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नारायण विहार स्थित आरपी स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र रंगार ने दावा किया कि कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भरपूर समर्थन देने का भरोसा दिया।
धर्मपुर विधानसभा में 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं।
विद्या विहार वार्ड, नारायण विहार में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं और बहनें पहुंचीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संवाद किया गया और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। आयोजकों की ओर से दावा किया गया कि महिलाओं का आगामी विधानसभा चुनाव में भरपूर समर्थन मिल रहा है।
कार्यक्रम में भगवती प्रसाद सेमवाल, कृष्ण स्वरूप बड़ौनी, हेमंत उप्रेती, नवीन रमोला, टेग बहादुर, पूरण पाल, दिनेश बगियाल, सौरव नेगी, आरती राणा, मीरा लिंगवाल, राजेंद्र सिंह मेहरा समेत कई लोग मौजूद रहे।
