कांग्रेस प्रदेश महामंत्री और धर्मपुर से टिकट के दावेदार सुरेंद्र रांगड़ के कैंप कार्यालय में दीपनगर क्षेत्र के समर्थकों ने पहुंचकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
धर्मपुर विधानसभा सीट पर 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में दावेदारों की सक्रियता बढ़ने लगी है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री और धर्मपुर से टिकट के दावेदार सुरेंद्र रांगड़ के कैंप कार्यालय में दीपनगर क्षेत्र के सम्मानित साथियों ने पहुंचकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर स्थानीय स्तर पर सार्थक चर्चा भी हुई। समर्थकों ने सुरेंद्र रांगड़ को चुनाव के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ खड़े रहने की बात कही।
वहीं, सुरेंद्र रांगड़ ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों का स्नेह और विश्वास उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ लगातार संवाद जारी रहेगा।
इस मौके पर हुकम सिंह, संतराम, बिट्टू शर्मा, मोहित शर्मा, अरविंद शर्मा, गौरव कश्यप, दिनेश थापा, शिवशरण थलवाल, पूरण पाल और दिनेश बगियाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
धर्मपुर सीट पर कांग्रेस के भीतर टिकट को लेकर दावेदारों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सुरेंद्र रांगड़ के कैंप कार्यालय पर हुई यह मुलाकात आगामी चुनाव की तैयारियों और टिकट की दावेदारी के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
