धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के टिकट के दावेदार सुरेन्द्र रांगड़ उर्फ गुड्डू भाई ने महिलाओं के साथ शुरू किया जनसंवाद।

0
IMG-20261002-WA0002

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के टिकट के दावेदार सुरेन्द्र रांगड़ उर्फ गुड्डू भाई ने महिलाओं के साथ शुरू किया जनसंवाद

 

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट के प्रबल दावेदार एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सुरेन्द्र रांगड़ उर्फ गुड्डू भाई ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं के साथ बैठकें एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की समस्याओं, महिलाओं की चुनौतियों तथा स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

 

बैठकों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने क्षेत्र की समस्याओं को श्री रांगड़ के समक्ष रखा। महिलाओं ने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, विद्युत, सफाई व्यवस्था, राशन तथा सुरक्षा सहित अनेक स्थानीय समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया।

 

इस अवसर पर सुरेन्द्र रांगड़ उर्फ गुड्डू भाई ने कहा कि किसी भी समाज और परिवार की मजबूती में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। महिलाओं की भागीदारी के बिना क्षेत्र के समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाना नहीं, बल्कि लगातार क्षेत्र की जनता के साथ संवाद बनाए रखना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से अनेक मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं। कई बस्तियों में सड़क, नाली, पेयजल, सीवर, स्ट्रीट लाइट और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी का सबसे अधिक असर मध्यमवर्गीय एवं गरीब परिवारों पर पड़ रहा है, जिसका सीधा प्रभाव महिलाओं के घरेलू बजट पर पड़ता है।

श्री रांगड़ ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए ठोस कार्ययोजना की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक बस्ती की समस्याओं का समाधान कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में होने वाली बैठकों का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को सुनना और उनके सुझावों को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की नीतियों एवं स्थानीय विकास की कार्ययोजना में शामिल करना है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और क्षेत्र के विकास एवं बेहतर भविष्य के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

 

बैठक में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि सुरेन्द्र रांगड़ उर्फ गुड्डू भाई द्वारा लगातार क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करना सकारात्मक पहल है। महिलाओं ने कहा कि वे चाहती हैं कि जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए प्रयास करें। बैठकों के दौरान महिलाओं ने स्थानीय स्तर पर महिला सुरक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा क्षेत्र में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं में सुधार से संबंधित कई सुझाव भी दिए। श्री रांगड़ ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जनता द्वारा उठाए जा रहे प्रत्येक मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों एवं सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।

सुरेन्द्र रांगड़ उर्फ गुड्डू भाई ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र उनका परिवार है और क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में हमेशा उनके साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में विधानसभा क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों में भी महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारियों, श्रमिकों एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का मूल आधार जनता से संवाद, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष और विकास की मजबूत सोच है। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र को बेहतर, विकसित और सुविधासंपन्न विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए जनता के साथ मिलकर एक नई कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बैठकों में महिलाओं ने श्री रांगड़ का स्वागत करते हुए उन्हें अपने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed