रांगड़ फिटनेस क्रिकेट क्लब द्वारा खेल जगत को समर्पित भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता ‘कुबेर कप टी-20 कॉर्पोरेट चैम्पियनशिप – सीज़न 1’ की घोषणा।

0
IMG-20261103-WA0016

देहरादून में ‘कुबेर कप टी-20 कॉर्पोरेट चैम्पियनशिप (सीज़न-1)’ का आधिकारिक ऐलान, प्रेस क्लब में पोस्टर जारी

रांगड़ फिटनेस क्रिकेट क्लब द्वारा खेल जगत को समर्पित भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता ‘कुबेर कप टी-20 कॉर्पोरेट चैम्पियनशिप – सीज़न 1’ की मंगलवार को देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान आधिकारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों द्वारा टूर्नामेंट के आधिकारिक पोस्टर व नियमों का विमोचन किया गया।

आयोजकों ने स्पष्ट किया कि टूर्नामेंट की आधिकारिक ट्रॉफी और जर्सी (टी-शर्ट) का अनावरण मैचों की शुरुआत से ठीक पहले आयोजित होने वाले भव्य ‘कैप्टन्स मीट’ (Captains Meet) कार्यक्रम में सभी टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में किया जाएगा।

टूर्नामेंट के मुख्य बिंदु एवं नियम:

 * पुरस्कार राशि: विजेता टीम को ₹2,00,000 नकद व ट्रॉफी-मेडल तथा उपविजेता टीम को ₹1,00,000 नकद व ट्रॉफी-मेडल प्रदान किए जाएंगे।

 * मैच स्थल: सभी लीग व नॉकआउट मुकाबले दून क्रिकेट एकेडमी, कुँवावाला के मैदान पर खेले जाएंगे।

 * प्रतिभागी टीमें: टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी।

 * प्रारूप: सभी 20 टीमों को 4 अलग-अलग ग्रुपों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक टीम को न्यूनतम 4 ग्रुप मैच खेलने का अवसर मिलेगा।

 * ट्रॉफी एवं टी-शर्ट लॉन्च: टूर्नामेंट की आधिकारिक ट्रॉफी और टी-शर्ट (जर्सी) का अनावरण मैचों के शुभारंभ से पूर्व ‘कैप्टन्स मीट’ कार्यक्रम में किया जाएगा।

 * प्रवेश शुल्क (Entry Fee): टूर्नामेंट में प्रति टीम प्रवेश शुल्क ₹75,000 निर्धारित किया गया है।

 * खिलाड़ियों की पात्रता: खिलाड़ियों की न्यूनतम आयु 26 वर्ष (26+) होनी अनिवार्य है। प्रमाणित कोचों के लिए आयु सीमा 35 वर्ष से अधिक रखी गई है। इंटर-डिस्ट्रिक्ट खिलाड़ियों के लिए 3 वर्ष तथा बोर्ड स्तर के खिलाड़ियों के लिए 6 वर्ष का अंतराल अनिवार्य है।

 * सुविधाएं एवं व्यवस्था: सभी मुकाबलों का ऑनलाइन लाइव प्रसारण (Live Streaming), लाइव कमेंट्री, अनुभवी अंपायर और मैच के दिन खिलाड़ियों के लिए दोपहर के भोजन (Lunch) की पूरी व्यवस्था रहेगी।

आकर्षक व्यक्तिगत नकद पुरस्कार:

 * मैन ऑफ द टूर्नामेंट: ₹11,000 नकद

 * सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (Best Batsman): ₹2,500

 * सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज (Best Bowler): ₹2,500

 * मैन ऑफ द मैच एवं सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक (Best Fielder): ₹1,100 प्रत्येक

 * अन्य विशेष पुरस्कार: शतक (100 रन) बनाने पर ₹1,100, 5 विकेट हॉल पर ₹1,100, 11 गेंदों में अर्धशतक बनाने पर ₹1,100, हैट्रिक लेने पर ₹500 तथा एक ओवर में 4 छक्के जड़ने पर ₹500 का नकद इनाम दिया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुरेंद्र सिंह रांगड़, श्री विजय प्रताप मल्ल, श्री अनिल डोभाल एवं श्री राकेश रांगड़ के साथ ही राहुल रांगड़, अखिलेश उनियाल, आशीष नेगी, शेषनाथ शर्मा, शैलेंद्र सिसौदिया, आलोक रावत एवं मैडी रावत उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजकों को इस शानदार खेल पहल के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही पत्रकार वार्ता में खेल जगत के कई गणमान्य अतिथि, वरिष्ठ खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं आयोजन समिति के सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।

जारीकर्ता:

आयोजन समिति,

रांगड़ फिटनेस क्रिकेट क्लब

संपर्क सूत्र (पंजीकरण एवं जानकारी हेतु):

📞 8077885595 | 9997868791 | 7017696184 | 9997461099

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed