कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में फसे सांसद के खिलाफ उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस।

देहरादून
देवभूमि उत्तराखंड में जेडीएस सांसद के खिलाफ सियासत गरमाई। दअरसल महिला कांग्रेस ने देहरादून में मशाल जुलूस निकाला। महिला कांग्रेस द्वारा भाजपा के सहयोगी दल जे.डी.एस. के हासन लोकसभा, सांसद प्रज्वल रेवन्ना को फांसी देने की मांग की । उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में यह मशाल जुलूस निकाला गया। गांधी पार्क देहरादून से घंटाघर होते हुए कांग्रेस मुख्यालय तक यह मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में महिलाओं पर अपराध बढ़े हैं। प्रज्वल रेवन्ना ने हजारों महिलाओँ का शोषण करा लेकिन सरकार ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई ना करते हुए उसे विदेश भेजने में सहयोग किया।