उत्तराखंड विधान सभा सदन की कार्यवाही के दौरान धामी सरकार के द्वारा लाया गया भू कानून सदन में हुआ पास।
देहरादून
धामी सरकार के द्वारा लाया गया भू कानून सदन में हुआ पास
विपक्ष ने प्रवर समिति के अधीन भू कानून की किए जाने की सदन में उठायी थी मांग
विधानसभा में ध्वनि मत से पास हुआ भू कानून
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार लगातार राज्य के विकास और जनता के हित में ठोस फैसले ले रही है। इसी कड़ी में बहुप्रतीक्षित भू-कानून को लेकर सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। पहले कैबिनेट ने इस नए भू-कानून को मंजूरी दी थी और अब इसे विधानसभा में भी पारित कर दिया गया है।
