केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुआ भूस्खलन, भूस्खलन के कारण यात्री पहाड़ से गिरे 2 की मौत, 3 घायल, 1 लापता।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुआ भूस्खलन, भूस्खलन के कारण यात्री पहाड़ से गिरे 2 की मौत, 3 घायल, 1 लापता
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा जंगल चट्टी के पास बिजली पोल नंबर 153 के समीप हुआ, जहां 3-4 लोग पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गए।
यह घटना सुबह करीब 11:33 बजे की है। सूचना मिलते ही DDRF और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। अब तक 2 शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि 3 घायल यात्रियों को कंडी के माध्यम से गौरीकुंड भेजा गया है।
रेस्क्यू टीम के अनुसार एक और व्यक्ति के खाई में गिरने की संभावना जताई जा रही है, जिसकी तलाश में अभियान जारी है। घायलों की स्थिति और मृतकों की पहचान की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है।
हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पहाड़ी मार्ग पर फिसलन और दुर्गम रास्ते को संभावित कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है।