उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा अधिशासी अभियंता के रिक्त पदों पर वर्षों से लंबित पदोन्नति ना किये जाने एवं अन्य लंबित मांगों के निस्तारण न होने के चलते यूपीसीएल मुख्यालय पर पूर्व में प्रेषित नोटिस के क्रम में गेट मीटिंग की गई।

0
IMG-20260209-WA0027

 

आज  उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा अधिशासी अभियंता के रिक्त पदों पर वर्षों से लंबित पदोन्नति ना किये जाने एवं अन्य लंबित मांगों के निस्तारण न होने के चलते यूपीसीएल मुख्यालय पर पूर्व में प्रेषित नोटिस के क्रम में गेट मीटिंग की गई, जिसकी अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा द्वारा की गई। 

 

महासचिव राहुल चानना ने कहा कि माननीय न्यायालय में वर्षों के संघर्ष के उपरांत व माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जारी हुई वरिष्ठता सूची पर किसी प्रकार का कोई स्थगन आदेश नहीं है एवं पदोन्नत सहायक अभियंता द्वारा दायर अवमानना याचिका भी दिनांक 03/01/26 को खारिज हो चुकी है एवं प्रबंधन द्वारा प्रत्येक वार्ता में एसोसिएशन को आश्वस्त किया था कि अवमानना याचिका खारिज होने के बाद अतिशीघ्र पदोन्नति कर दी जाएगी। 

 

महासचिव राहुल चानना ने कहा कि एसोसिएशन हमेशा से ही वार्ता कर मांगों/ न्यायोचित हक का निस्तारण कराने का पक्षधर रहा है एवं इस गंभीर मुद्दे पर भी कई वर्षों से वार्ता की जा रही है परंतु इतने वर्षों के धैर्य के उपरांत भी पदोन्नति नहीं की जा रही है, इसके अतिरिक्त नवनियुक्त सहायक अभियंताओं को विभागीय संयोजन की सुविधा, प्रारंभिक इंक्रीमेंट का लाभ, स्थायीकरण का प्रकरण इत्यादि पर भी कोई सकारात्मक कार्यवाही प्रबंधन के आश्वासन के बावजूद नहीं हुई है, जिसके कारण एसोसिएशन को आंदोलन की राह के विकल्प पर जाने हेतु बाध्य होना पड़ा। 

 

एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री युद्धवीर सिंह तोमर ने कहा कि कॉरपोरेशन द्वारा अंतिम वरिष्ठता सूची के उपरांत व पात्रता प्राप्त होने के बावजूद भी सीधी भर्ती के सहायक अभियंता अपनी प्रथम पदोन्नति से 16 वर्षों से वंचित हैं, जिससे सभी सदस्यों में भारी रोष व्याप्त है, व आंदोलन के प्रथम चरण में गेट मीटिंग के माध्यम से विरोध जताया जा रहा है। 

 

गेट मीटिंग में वक्ताओं ने कहा कि कारपोरेशन में अधिशासी अभियंता के 93 स्वीकृत पदों में से लगभग 40 पद रिक्त हैं, जिसके चलते कई अभियंताओं को दोहरा कार्यभार देखना पड़ रहा है, जो कि निगम व राज्य हित में नहीं है। 

 

एसोसिएशन ने चेताया कि अधिशासी अभियंता के रिक्त पदों पर पदोन्नति न होने तक एवं अन्य लंबित मांगों के निराकरण न होने तक, आंदोलन जारी रहेगा व दूसरे चरण में कल दिनांक 10/02/26 को यूपीसीएल मुख्यालय में विरोध सभा आयोजित की गई है। 

 

गेट मीटिंग में अध्यक्ष इ० युद्धवीर तोमर, महासचिव इ० राहुल चानना, मुख्य अभियंता इ० जसवंत सिंह, इ० मोहित जोशी, इ० एन एस बिष्ट, अधीक्षण अभियंता इ० नवीन मिश्रा, इ० विकास गुप्ता, इ०अनिल धीमान, इ० मोहित डबराल एवं अन्य सदस्य विपिन कुमार, मुकेश कुमार, सौरभ पांडे, ब्रिजेश यादव, हिमांशु बडोनी, श्वेता, मीनाक्षी, कल्पना, नीति, अनुज, आशीष इत्यादि के अनेक अभियंता मौजूद थे। 

 

महासचिव

उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Workshop Politeck – Political Party WordPress Theme Politic – Political WordPress Theme PoliticalWP – Political Campaign WordPress Theme Politics – Election Campaign Political WP Theme Politpress – Multipurpose Political WordPress theme Polor | Personal Blog WordPress Theme Polylang For AMP Polylang for WooCommerce Pome – Food Store & Grocery Marketplace WordPress Theme Popito – Personal Blog & Magazine WordPress Theme