निरंजनपुर मंडी में सीएम धामी ने किसानों को किया सम्मानित।

0

राजधानी देहरादून की निरंजनपुर मंडी में प्रदेश के भाजपा किसान मोर्चा ने किसान सम्मान एवं लाभकारी योजना कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर समेत दूरदराज़ से आए तमाम किसानों ने शिरकत की। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान खेती किसानी में शानदार काम करने के लिए प्रदेश के कई किसानों को सम्मानित भी किया गया है। इस दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में किसानों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है इसके लिए विशेष बजट का ध्यान भी प्रदेश के किसानों का रखा जा रहा है साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के किसानों की दोगुनी करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 18 हज़ार पॉली हाउस बनाए जा रहे हैं। राजयभर के किसानों के लिए फ़ल–सब्ज़ी उत्पादन समेत एप्पल मिशन के लिए भी बजट का विशेष प्रावधान रखा गया है ताकि प्रदेश के किसानों के साथ साथ राज्य का विकास भी हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed