उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर महिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।
देहरादून
आज दिनांक 22 जुलाई, 2025 को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल, उत्तराखंड से राजभवन देहरादून में मुलाकात कर राज्य में बढते महिला अपराधों से सम्बन्धित विभिन्न मामलों की ओर राज्यपाल महोदय का ध्यान आकर्षित कर ज्ञापन प्रेषित करते हुए महिला अपराधों पर रोक लगाने की मांग की। (महामहिम राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन की प्रति संलग्न है)


