बढ़ती महंगाई पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने की प्रेस वार्ता।

देहरादून,
बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस प्रेस वार्ता।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान हो चुका है,केंद्र सरकार जिस तरह से महंगाई का अतिरिक्त बोझ जनता पर थोपने का काम कर रही है उसका परिणाम भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा,साथ ही कहा कि हम जन-जन तक पहुंच कर बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाकर जनता को जागरूक करेंगे। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लांबा उत्तराखंड के दौरे पर जानकारी दी, जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 11:00 बजे कांग्रेस मुख्यालय में पहुंचकर प्रेस वार्ता करेंगे उसके बाद नारी न्याय सम्मेलन को लेकर तैयारियों को परखेंगी इसके बाद 3:00 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में करेंगी जिसमें सभी महिला कांग्रेस की पदाधिकारी शामिल होंगी और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी और इसी दिन शाम को राष्ट्रीय अध्यक्षा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।