राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस वार्ता कर चुनाव की तिथि की घोषणा, राज्य में लागू हुई आचारसहिता।

देहरादून
राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेसवार्ता।
आयुक्त सुशील कुमार कर रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस,
निकायों में पदों का आरक्षण लागू।
अधिनियम के अनुसार अधिसूचना जारी होगी।
राज्य सरकार के अधिसूचना के क्रम में आयोग ने अधिसूचना जारी की।
जिला निर्वाचन अधिकारी 24 दिसंबर को जिले में अधिसूचना जारी करेंगे।
27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नॉमिनेशन होंगे
31 दिसंबर और 1 जनवरी को होगी स्क्रुटनी।
नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 जनवरी,
चुनाव चिन्ह आमंत्रित किए जाएंगे 3 जनवरी को,
मतदान 23 जनवरी और मतगणना 25 जनवरी को होगी।
सुबह 8 बजे से होगी मतगणना।
4 हजार कर्मचारी, 2 हजार अधिकारी इस निकाय चुनाव को सम्पन्न कराएंगे।
30 हजार वाहन भी चुनाव में लगाए जाएंगे।
20 व्यय पर्यवेक्षक लगाएं जाएंगे।
राज्य स्तर पर दो नोडल अधिकारी नामित होंगे।
जिले ने 3 नोडल अधिकारी नामित होंगे।
इस बार 24 हजार नए युवा मतदाता जुड़े है।
107 नगर निकाय है,
3 नगर निकाय में चुनाव नहीं होगा।
2 निकायों में परिसीमन नहीं हुआ है।
2 पालिकाओं में परिसीमन नहीं हुआ।
इस प्रकार 7 निकायों में चुनाव नहीं होंगे।
11 नगर निगम
43 नगर पालिका
46 नगर पंचायत में चुनाव होंगे,
सभासद 540 नगर निगम, सदस्य नगर पालिका 444
298 सदस्य नगर पंचायत पर होंगे चुनाव
महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक बूथ स्थापित होंगे।
प्रदेश में पिंक बूथ की संख्या 70 होगी।
हर जिले में पिंक बूथ बनाए जाएंगे।
दिव्यांग मतदाता के लिए अन्य सुविधा होगी।
ब्लाइंड के लिए सहायक दिया जाएगा।
निकायों में 30 लाख 63 हजार 133 मतदाता है।
पिछली बार की तुलना ने 5 लाख मतदाता बढ़े है, जो 20 प्रतिशत है।
15 लाख 79 महिला मतदाता
16 लाख पुरुष मतदाता है,
500 अन्य मतदाता है।
रिजल्ट को प्रकाशित करने के लिए वेबसाइट का प्रयोग होगा।