महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कोटद्वार जाकर दीपक कुमार ओर विजय रावत से की मुलाकात, कोटद्वार घटना में दोनों युवकों का साथ देगी कांग्रेस।

0
IMG-20260202-WA0059

आज कोटद्वार पहुँचकर दीपक कुमार एवं विजय रावत से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। दोनों भाइयों ने जिस साहस और सूझबूझ का परिचय दिया, वह शानदार है, जिसके लिए मैंने उन्हें शाबासी दी। इसके पश्चात थाना कोटद्वार जाकर SP सिटी कोटद्वार से वार्ता कर पूरे प्रकरण पर विस्तार से चर्चा की।

दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार में लगातार माहौल बिगाड़ने और कानून का दुरुपयोग कर आम नागरिकों को डराने-दबाने की घटनाएँ सामने आ रही हैं। कानून व्यवस्था का इस्तेमाल जनता की सुरक्षा के लिए होना चाहिए, न कि सत्ता के दबाव और राजनीतिक प्रतिशोध के लिए।

कांग्रेस हर उस आवाज़ के साथ खड़ी है जो न्याय, सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उठती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed