दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग ! छात्र को बेल्ट और चप्पलों से पीटा गया, जबरदस्ती बाल काटने की भी कोशिश।
देहरादून के सरकारी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है दरअसल दून मेडिकल कॉलेज में सीनियर छात्रों के द्वारा जूनियर छात्र के साथ मारपीट की गई । जूनियर छात्र ने दून मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और चीफ वार्डन को इस बारे में एक पत्र लिखकर पूरी जानकारी दी है जिसमें कहा गया है कि सीनियर छात्रों ने मुझे बेल्ट और चप्पलों से पीटा। दरअसल जिस छात्रा को पीटा गया है वह छात्र 2025 बैच का है और इस छात्रा से मारपीट करने वाले दो छात्र 2024 और 2023 बैच के हैं
गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग और मारपीट की घटना सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगे है कि क्या अभी भी उच्च शिक्षण संस्थानों में इस तरह की घटनाएं अभी भी हो रही है क्योंकि जिस तरह के आरोप लगाई गई है उसे साफ लगता है कि अभी भी जूनियर छात्रों के साथ सीनियर छात्र रैगिंग कर रहे हैं और न मानने पर मार पिटाई भी की जाती है देहरादून दून मेडिकल कॉलेज में एक छात्रा को न सिर्फ बेल्ट और चप्पलों से पीटा गया बल्कि उसके बाल काटने की भी कोशिश की गई। इसको लेकर छात्र ने पत्र भी लिखा है और पत्र में सभी तरह की जानकारियां दी है कि उसके साथ किस तरह की घटना हुई उसको कैसे बेल्ट और चप्पलों से पीटा गया यही नहीं कैंपस के बाहर भी मारपीट करने की कोशिश की गई साथ ही जबरदस्ती बाल काटने की भी कोशिश की गई।
वही मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गीता जैन ने बताया कि एंटी-रैगिंग कमेटी इस घटना की विस्तार से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डिसिप्लिन कमेटी ने छात्रों के बयान दर्ज किए हैं और कहा है कि कॉलेज में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि अगर छात्रों पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें कॉलेज से सस्पेंड करना भी शामिल हो सकता है।
