राजधानी देहरादून में तड़के सुबह दून पुलिस और राजस्थान के शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश घायल।

0
IMG-20260604-WA0003

राजधानी देहरादून में तड़के सुबह दून पुलिस और राजस्थान के शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक नयागांव क्षेत्र में बैरियर तोड़कर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो देशी तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश रिंकू मीणा पर हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। दून पुलिस इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मान रही है।

तड़के सुबह पुलिस को संदिग्ध बदमाशों के क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने नयागांव क्षेत्र में बैरियर लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश बैरियर तोड़कर फरार होने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी मौके से दबोच लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो देशी तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार तीन आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग और कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

फिलहाल घायल बदमाश का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और फरार साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed