सीएम धामी ने बैठक में अधिकारियों को रुद्रपुर में प्रस्तावित ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी के दृष्टिगत कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाने के दिए निर्देशित।

0
IMG-20250710-WA0011

शासकीय आवास पर प्रातःकालीन बैठक में अधिकारियों को रुद्रपुर में प्रस्तावित ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी के दृष्टिगत कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाने तथा आयोजन को भव्य और प्रभावशाली बनाए जाने हेतु निर्देशित किया।

 

इस भव्य आयोजन में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah का मुख्य अतिथि के रूप में आगमन सभी उत्तराखंडवासियों के लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है। यह आयोजन राज्य के औद्योगिक भविष्य को नई दिशा और गति देगा, जो उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के अपार अवसर सृजित करेगा, स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करेगा तथा राज्य की आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खोलेगा। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के दौरान रिकॉर्ड ₹3.5 लाख करोड़ के MoU हुए थे। जिसमें से ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग पूरी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed