SSP हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरुकता अभियान, पुलिस टीम पंहुची पतंजलि यूनिवर्सिटी स्थित एनसीसी कैंप, चलाई पाठशाला

0
IMG-20260619-WA0012

 

SSP हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरुकता अभियान

 

पुलिस टीम पंहुची पतंजलि यूनिवर्सिटी स्थित एनसीसी कैंप, चलाई पाठशाला

 

*नशे के दुष्प्रभावों एंव साईबर अपराध के विषय में दी विशेष जानकारी*

 

*कार्यक्रम में लगभग 500 एनसीसी कैडेट एंव स्टाफ रहे मौजूद* 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा नशामुक्त, साइबर फ्रॉड, यातायात नियमों की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

आज दिनांक 18/06/26 को औरंगाबाद स्थित पतंजलि यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैंप में हरिद्वार पुलिस की एएनटीएफ टीम, साइबर सेल एवं यातायात पुलिस द्वारा पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया। 

 

कार्यक्रम में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स एवं स्टाफ को नशामुक्त, साइबर फ्रॉड, यातायात नियमों की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए जागरूक किया गया, साथ ही सभी को नशामुक्ति, साइबर फ्रॉड आदि की जानकारी के संबंध में अपने परिवार एवं रिश्तेदारों को भी जागरूक करने की हिदायत दी गई। नशा संबंधी मानस पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1933, साइबर क्राइम संबंधी हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं अन्य पुलिस हेल्पलाइन नंबर से भी सभी कैडेट्स को अवगत कराया गया ।

 

इस मौके पर एएनटीएफ प्रभारी टीम सहित, साइबर सेल, यातायात पुलिस सहित करीब 500 एनसीसी कैडेट्स एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed