शहर भर में एलिवेटेड रोड के खिलाफ प्रदर्शन, सरकार के रवैयों पर आमजन ने जताया विरोध।

0
IMG-20260201-WA0096

 देहरादून शहर भर में एक सप्ताह भर अभियान को शुरू करते हुए जगह-जगह पर लोगों ने प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार बिना किसी भी अध्ययन और बिना किसी भी जानकारी देते हुए इस परियोजना को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इस प्रस्तावित परियोजना से मात्र मसूरी में जाम बढ़ाने के अलावा जनता को कोई और नतीजा नहीं दिखाई दे रहा है। 15 सितंबर को हुई घातक आपदा के बाद दोनों नदियों के बीच में ऐसे खंबा को खड़ा करने का प्रयास हजारों लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने की बात है। जिस दिन से इस प्रस्तावित परियोजना पर बात शुरू हुई है उसे दिन से जनता की ओर से विरोध लगातार दिखाई दे रहा है, लेकिन सरकार अपने रिपोर्ट में आधा अधूरी जानकारी देते हुए बार-बार इसको विकास के रूप में दिखाने की कोशिश कर रही है। अगर प्रशासन की मंशा साफ है, तो वह आज तक प्रभावित लोगों के लिए योजना, पर्यावरण के लिए योजना, नदियों पर होने वाले असर, और अन्य बुनियादी बातों पर जानकारी को सार्वजनिक किये होते। लेकिन सरकार इन सब बातों पर चुप है। इसलिए लोग “नहीं चाहिए एलिवेटेड रोड की मार, हमें चाहिए घर बस और रोजगार” के नारे के साथ शेर भर में आवाज उठा रहे है।

आज ब्रह्मपुरी, कांठ बांग्ला भाग 1, कांठ बंगला भाग 2, गब्बर बस्ती, हैप्पी एनक्लेव, अधोईवाला, राजीव नगर कंडोली, जाखन और अन्य क्षेत्रों में कार्यक्रम हुआ। आगामी चार पांच दिन में और क्षेत्रों में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम द्वारा इस परियोजना को रद्द करने के साथ-साथ शहर में बसों को बढ़ाने की, यातायात व्यवस्था को ठीक करने की, और घर बनाने के लिए रोजगार गारंटी चलाने की मांग उठाई गई।

निवेदक

दून समग्र विकास अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed