आज टिहरी में “गौ सम्मान अभियान” के तहत हनुमान चौक जिला अधिकारी कार्यालय तक रैली निकालकर विशाल जनआंदोलन देखने को मिला।

0
IMG-20260427-WA0027

आज टिहरी में “गौ सम्मान अभियान” के तहत एक विशाल जनआंदोलन देखने को मिला। सरोजिनी चमोली (अध्यक्ष, गोपाल गौ धाम), विक्रम कठैत (सचिव) एवं कुलदीप पंवार (शहर अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी) के नेतृत्व में हनुमान चौक से जिला अधिकारी कार्यालय तक एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

यह रैली केवल एक प्रदर्शन नहीं थी, बल्कि गौमाता के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर एक सशक्त जनआवाज़ बनकर उभरी। आज के समय में गौमाता की स्थिति अत्यंत चिंताजनक होती जा रही है—सड़कों पर बेसहारा घूमती गायें, दुर्घटनाओं का शिकार होती ज़िंदगियां, और उचित देखभाल के अभाव में उनकी दुर्दशा समाज के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।

रैली के दौरान कुलदीप पंवार ने कहा कि जिस गौमाता को सनातन संस्कृति में पूजनीय स्थान दिया गया है, आज वही सड़कों पर भटकने को मजबूर है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गौ संरक्षण के नाम पर ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है, जिसके चलते हालात दिन-प्रतिदिन और भी खराब होते जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज सनातनी समाज सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज़ उठा रहा है, क्योंकि यह केवल आस्था का नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान का प्रश्न बन चुका है।

इस आंदोलन में बड़ी संख्या में गौसेवकों एवं स्थानीय लोगों का समर्थन देखने को मिला। विशेष रूप से कुलदीप सिंह पंवार सरोजनी देवी, विक्रम कठैत, देवेंद्र नॉटियाल, जीत राम भट्ट,नन्दू बाल्मिकी, राजेश,रेनु पंवार, पुष्पा कुकराती, मंजू जोशी, भारती भंडारी, सुनीता भट्ट एवं देवेश्वरी डोभाल सहित अनेक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

साथ ही, मदन डोभाल, सरोजनी रावत, आशा रावत, धर्म सिंह, रजनी डोभाल, कमला भट्ट, अजय रावल, रजनी रावत, गुड्डी नेगी, संजना बिष्ट, ममता कोरंगा, बिमला चमोली, रेखा पंवार, कमला पंवार, रीना भट्ट, रोशनी खरोला, धन सिंह डोभाल, लक्ष्मी पंवार, मधु नेगी, पन्नी गुलाटी, विमला भट्ट, गीता लुहाणा, सरोजनी बिष्ट, गुड्डी उखियाल, संगीता भंडारी, गीता जोशी, रेखा भट्ट, सत्यप्रकाश गोपाल, मनोज उखियाल, दिया नेगी, वीना नेगी, पुष्पा भंडारी, सरोज भट्ट, सुनील चौहान, विमला बिष्ट, बीना चौहान, नन्दू बलूनी, पुष्पा कुकरेती, गंजू बिष्ट, भारती भट्ट, हेमलता डोभाल, सुनील पंवार, कोमल पंवार, राम प्यारी, आशा देवी, पूजा बोरा, प्रियंका बोरा, नीलम नेगी, राधा नेगी, प्रकाश राणा, मोहन सिंह, अजय राणा, रोहित लांबा, ममता सिंह रावत, हेमन्त रमन, सुमन शर्मा, अंजली नेगी, अर्जुन सिंह, करन मेहरा, राहुल सिंह राणा, शिखा रावत, मोहित गुसाईं, पायल रावत, गीता देवी, भरत सिंह रावत, सविता रावल, अंजना रावत, संकुलता पंवार आदि अनेक लोगों ने भी इस अभियान में भाग लेकर अपना समर्थन दिया।

रैली के पश्चात प्रतिनिधिमंडल द्वारा उपजिलाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें गौमाता को राष्ट्रीय माता घोषित करने, गौमांस पर सख्त नियंत्रण लागू करने तथा सड़कों पर घूम रही गौवंश के लिए उचित आश्रय, चिकित्सा एवं संरक्षण की व्यवस्था करने की मांग की गई।

आंदोलनकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि “गौ सम्मान अभियान” केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाला जनजागरण अभियान है, जिसे गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed